Global S&T Development Trend Analysis Platform of Resources and Environment
प्रदूषण में कमी के बावजूद लॉकडाउन के दौरान दिल्ली की वायु गुणवत्ता रही सामान्य स्तर से अधिक: TERI | |
admin | |
2021-02-02 | |
发布年 | 2021 |
语种 | 英语 |
国家 | 印度 |
领域 | 资源环境 |
正文(英文) | प्रदूषण में कमी के बावजूद लॉकडाउन के दौरान दिल्ली की वायु गुणवत्ता रही सामान्य स्तर से अधिक: TERI![]() रिपोर्ट के मुताबिक, लॉकडाउन के दौरान बॉयोमास के जलने और उद्योगों जैसे क्षेत्रीय स्रोतों ने दिल्ली के वायु प्रदूषण में अपना योगदान दिया। नई दिल्ली, 02 फरवरी, 2021: लॉकडाउन के दौरान दिल्ली में CPCB के 32 मॉनिटरिंग स्टेशनों के सांख्यिकीय विश्लेषण बताते हैं कि साल 2020 में पिछले साल के मुक़ाबले पार्टिकुलेट मैटर 2.5 (PM2.5) में 43 फीसदी और नाइट्रोजन ऑक्साइड्स (NOx) में 61 फीसदी की कमी हुई है। ये गिरावट दिल्ली के वायुमंडल में हवा की रफ़्तार कम होने के बावजूद दर्ज की गई है। हालांकि टेरी की ओर से 45 दिनों की निगरानी अवधि के दौरान दिल्ली में लोधी रोड, पटेल नगर और लक्ष्मी नगर में अपने तीन मॉनिटरिंग स्टेशनों में किए गए विशेष वायु गुणवत्ता मॉनिटरिंग अध्ययन में पता चला कि PM 2.5 and NOx के स्तर में उल्लेखनीय कमी तो आई है। लेकिन वायुमंडल में PM 2.5 की मात्रा इन तीनों स्टेशनों में 31-60 फीसदी निगरानी दिनों में अपने सामान्य दैनिक स्तर को पार करती रही। यह टेरी की ओर से आज ‘असेसमेंट ऑफ़ एयर क्वालिटी ड्यूरिंग लॉकडाउन इन दिल्ली’ शीर्षक से जारी की गई रिपोर्ट के मुख्य निष्कर्षों में से एक है। यह रिपोर्ट ब्लूमबर्ग फिलॉन्थ्रीपीज के सहयोग से तैयार की गई है। रिपोर्ट के अनुसार, कोविड-19 के कारण स्थानीय स्तर पर वाहनों की आवाजाही पर रोक लगने और कई उद्योगों के कामकाज के साथ-साथ निर्माण गतिविधियों के बंद होने के बावजूद, "अपविन्ड स्थानों से आने वाली हवाओं के चलते लॉकडाउन के दौरान भी दिल्ली में कई दिनों तक प्रदूषण का स्तर निर्धारित मानकों से ऊपर रहा।" दिल्ली में PM 2.5 के सामान्य स्तर से अधिक रहने का मुख्य कारण बायोमास को जलाना बताया गया है. इसमें भी अधिकांश जगहों पर खेतों में गेहूं के अवशेष और रसोई में लकड़ी के जलने से इसके स्तर में बढ़ोत्तरी हुई है। दिल्ली में लॉकडाउन के दौरान उद्योगों से होने वाले क्षेत्रीय स्तर के प्रदूषण ने भी PM 2.5 के स्तर को बढ़ाने में मुख्य योगदान दिया है। इस अध्ययन का निष्कर्ष है कि दिल्ली में वायु प्रदूषण की समस्या के समाधान के लिए एक एयरशेड आधारित दृष्टिकोण को अपनाने की आवश्यकता है। इस मौके पर टेरी के महानिदेशक डॉ अजय माथुर ने कहा, ''जब तक हम क्षेत्रीय स्रोतों को समान और अधिक तीव्रता से नहीं सुलझाएंगे तब तक हम दिल्ली में वायु गुणवत्ता के मानकों को प्राप्त नहीं कर सकते। इसमें राज्य सरकार को साथ आने और योगदान देने की जरुरत है। ” अर्थ साइंस एंड क्लाइमेट चेंज डिवीजन के निदेशक डॉ सुमित शर्मा ने कहा, लॉकडाउन के और गर्मियों में मौसम के हानिकारक प्रदूषकों के वायुमंडल में दूर-दूर फैले होने के बावजूद अधिकांश दिनों में प्रदूषण का स्तर निर्धारित मानक से कहीं अधिक था. केवल शहर स्तर की योजनाओं पर ध्यान केंद्रित करना पर्याप्त नहीं होगा, हमें भारत में क्षेत्रीय स्तर की वायु गुणवत्ता प्रबंधन योजनाओं की तैयारी और कार्यान्वयन शुरू करना होगा। ” इस रिपोर्ट के प्रमुख निष्कर्षों का सारांश इस प्रकार है-
टेरी के बारे मेंद एनर्जी एंड रिसोर्स इंस्टीट्यूट यानि टेरी एक स्वतंत्र, बहुआयामी संगठन है जो शोध, नीति, परामर्श और क्रियान्वयन में सक्षम है। संगठन ने लगभग बीते चार दशकों से भी अधिक समय से ऊर्जा, पर्यावरण और जलवायु परिवर्तन जैसे क्षेत्रों में संवाद शुरू करने और ठोस कदम उठाने का कार्य किया है। संस्थान के शोध और शोध-आधारित समाधानों से उद्योगों और समुदायों पर परिवर्तनकारी असर पड़ा है। संस्थान का मुख्यालय नई दिल्ली में है और गुरुग्राम, बेंगलुरु, गुवाहाटी, मुंबई, पणजी और नैनीताल में इसके स्थानीय केंद्र और परिसर हैं जिसमें वैज्ञानिकों, समाजशास्त्रियों, अर्थशास्त्रियों और इंजीनियरों की एक बहु अनुशासनात्मक टीम कार्यरत है। अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें: shweta.singh@teri.res.in |
URL | 查看原文 |
来源平台 | Energy and Resources Institute |
文献类型 | 新闻 |
条目标识符 | http://119.78.100.173/C666/handle/2XK7JSWQ/313399 |
专题 | 资源环境科学 |
推荐引用方式 GB/T 7714 | admin. प्रदूषण में कमी के बावजूद लॉकडाउन के दौरान दिल्ली की वायु गुणवत्ता रही सामान्य स्तर से अधिक: TERI. 2021. |
条目包含的文件 | 条目无相关文件。 |
个性服务 |
推荐该条目 |
保存到收藏夹 |
查看访问统计 |
导出为Endnote文件 |
谷歌学术 |
谷歌学术中相似的文章 |
[admin]的文章 |
百度学术 |
百度学术中相似的文章 |
[admin]的文章 |
必应学术 |
必应学术中相似的文章 |
[admin]的文章 |
相关权益政策 |
暂无数据 |
收藏/分享 |
除非特别说明,本系统中所有内容都受版权保护,并保留所有权利。
修改评论